बालपुर/महुदा-अमझर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धान खरीदी केंद्र उच्चभिठी (महुदा-बालपुर-अमझर) में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. संतोष यादव, जिला प्रतिनिधि, डा. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा के कर-कमलों से ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर धान खरीदी केंद्र के संचालक मोहन यादव, ऑपरेटर दुजराम, सहकारी समिति अध्यक्ष अंतराम यादव बालपुर ,सरजू यादव, प्यारे यादव, शैलेन्द्र सोनंत, पंच सतीश अनंत, नारायण सारथी, मनीराम गोंड, मंगलू गोंड, चैन यादव सहित महुदा, अमझर एवं उच्चभिठी क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि डा. संतोष यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री अंतराम यादव ने की। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मोहन साहू ने उपस्थित अतिथियों, किसानों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।




