Explore

Search

October 9, 2026 3:24 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

आरडी के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी! पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, 150 खाताधारक हुए शिकार चांपा में बड़ा फर्जीवाड़ा: खातों में रकम जमा करने के बजाय शेयर ट्रेडिंग में लगाने का आरोप, पुलिस ने मोबाइल, पासबुक और चेकबुक किए जब्त


जांजगीर-चांपा। पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवाकर नियमित रूप से राशि जमा करने का झांसा देकर करीब 150 खाताधारकों से 1 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस एजेंट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा खाताधारकों से ली गई रकम पोस्ट ऑफिस खातों में जमा नहीं करने की बात सामने आई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस ने की।
₹3 हजार की मासिक आरडी में हुआ बड़ा गबन
मामले की शुरुआत प्रार्थी हेमंत कुमार देवांगन निवासी चांपा की शिकायत से हुई। शिकायत के अनुसार कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु एवं उसकी मां लक्ष्मी गुप्ता पोस्ट ऑफिस चांपा में एजेंट के रूप में कार्य करते हैं।
आरोपी ने पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने पर बेहतर लाभ मिलने का भरोसा दिलाकर प्रार्थी का आरडी खाता खुलवाया। इसके बाद 1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 तक कुल ₹1,21,200 जमा करने के नाम पर राशि ली गई और उसकी एंट्री डायरी में की जाती रही।
बाद में पोस्ट ऑफिस से खाते की जानकारी लेने पर महज ₹21,000 जमा होना पाया गया। इस तरह ₹1,00,200 की राशि खाते में जमा नहीं कर गबन एवं धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा हुआ।
पूछताछ में खुला 150 खाताधारकों से ठगी का राज
शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 430/2026 के तहत धारा 316(5), 318(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु पिता राजेश गुप्ता, उम्र 39 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी की रकम पोस्ट ऑफिस खाते में जमा नहीं करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी सामने आया कि पोस्ट ऑफिस के करीब 150 खाताधारकों से 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ली गई, लेकिन उक्त रकम खातों में जमा नहीं की गई।
शेयर ट्रेडिंग में रकम लगाने की बात
पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से खाताधारकों से प्राप्त रकम को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश करने की बात बताई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 3 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक एवं चेकबुक जब्त किए हैं।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस द्वारा अन्य खाताधारकों से संबंधित राशि एवं पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रूकसाना बानो, आरक्षक ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy