Explore

Search

July 8, 2026 12:50 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

नवीन प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

जांजगीर-चांपा 09 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित, प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो राज्य के किसी भी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण (60 प्रतिशत अंकों सहित) प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी कराया जाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु राज्य में नवीन बालक एवं कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है।
       सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्ष 2025-26 में इन विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइ्रन आवेदन वेबसाईटhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन पत्र 14 फरवरी तक आमंत्रित किया गया है। त्रुटि सुधार हेतु तिथि 17 फरवरी से 21 फरवरी तक निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in  अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पुराना कलेक्टर परिसर जांजगीर से प्राप्त कर सकते है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy