Explore

Search

July 8, 2026 9:21 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

मुख्यमंत्री श्री साय 06 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री श्री साय जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

जांजगीर-चांपा 05 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 06 जनवरी को जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा  के दौरे पर रहेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 183.41 करोड़ रूपए के 285 विभिन्न विकास कार्याे की सौगात देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हसदेव क्रिएटर्स हब, कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त एवं वाणिज्यिकर, आवास एवं पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छ.ग. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा होंगे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy