Explore

Search

July 6, 2026 1:37 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

January 4, 2025

सक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार टिकेश्वर गबेल, पार्टी के गाइडलाइन उम्र अड़चन पैदा कर सकता है।

जांजगीर चांपा/सक्ति – भारतीय जनता पार्टी वृहद संगठनात्मक पार्टी के नाम से जाना जाता है,जहां जमीनी  स्तर के कार्यकर्ता बड़ा नेता बनता है,अभी संगठन पर्व

श्रीमद्भागवत कथा सुनने और कहने का फल भगवान के श्रीचरणों में निष्काम भक्ति का उदय होना हैं । जिन मनुष्यों के जीवन में भगवान के प्रति प्रधानता हैं,वही मानव जीवन धन्य हैं – राजेंद्र महराज सुप्रसिद्ध भागवताचार्य ।

श्रीमद्भागवत कथा का आज़ हैं चतुर्थ दिवस  जांजगीर चाम्पा/ सक्ती @-  समीपस्थ ग्राम सरजूनी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया हैं , जहां

ग्राम विरगहिनी में शिव महापुराण कथा की बह रही है अविरल धारा,,,, व्यास पीठ में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित अमित कृष्ण जी महाराज सुशोभित…..

जांजगीर चाम्पा@-जिला उपमुख्यालय चांपा परम पूजनीय मां समलेश्वरी एवं कोसा कासा कंचन की नगरी के निकट ग्राम बिरगहनी में शिव महापुराण कथा का आयोजन 2

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy