Explore

Search

July 8, 2026 10:37 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न।

जांजगीर-चांपा@– कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी फसल हेतु पानी देने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक जैजैपुर श्री बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक श्री केशव चन्द्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित कृषकगण एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
      बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री शशांक सिंह ने बताया कि समिति के विचारोपरान्त रबी वर्ष-2025 के लिये हसदेव दांयी तट नहर एवं उसके नहर प्रणालियों में 01 जनवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक एवं हसदेव बायीं तट नहर प्रणाली में 05 जनवरी 2025 से 25 अप्रैल-2025 तक रबी फसल हेतु पानी देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही इस अवधि में ही निस्तारी तालाबों को भरा जाना भी प्रस्तावित है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy