Explore

Search

July 8, 2026 3:26 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

कोसमन्दा के बोइरहा तालाब में मिली युवक की लाश।

जांजगीर चाम्पा–मामला चाम्पा थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा की है।मिली जानकारी के अनुसार कोसमन्दा -हथनेवरा खार के बीच बोइरहा तालाब में हथनेवरा निवासी देवाली

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी को।

जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2025 के अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन

सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण मतदान प्रक्रिया और आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी।

जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के

प्रतिभा सम्मान” हसदेव युथ ईको क्लब पुछेली द्वारा ग्राम के युवा श्री बुद्धेश्वर कंवर का सीआरपीएफ में चयन होने पर सम्मानित किया गया।

जांजगीर चाम्पा-जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह ब्लाक के छोटे से ग्राम पुछेली में युवाओ को उनके योग्यता के अनुसार मार्गदर्शन देने का अनवरत जारी है। आप

ध्वनि विस्तारक यंत्र सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर ही प्रातः 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक किये जा सकेंगे उपयोग कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश।

जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की 20 जनवरी 2025 को घोषणा किये जाने के

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि कल्याण मजदूर योजना का किया शुभारंभ हितग्राहियों को मिलेगा वार्षिक 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता।

जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के उत्थान के लिए शुरू की जा रही दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर

ग्राम उच्चभिठ्ठी में बना एम बी बी एस डाक्टर। ग्राम उच्चभिठ्ठी चाम्पा में एक होनहार बच्चे ने अपने परिवार के साथ साथ अपने गांव और क्षेत्र का नाम रौशन किया है ।

  जांजगीर-चाम्पा–ग्राम उच्चभिठ्ठी चाम्पा में एक होनहार बच्चे ने अपने परिवार के साथ साथ अपने गांव और क्षेत्र का नाम रौशन किया है । विदेश

ग्राम उच्चभिठ्ठी में स्व भैयाराम यादव की स्मृति पाँच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यादव इलेवन कुदरी और कोसमन्दा के टीम के बीच हुआ यादव इलेवन कुदरी टीम विजयी हुई उपविजेता कोसमन्दा टीम हुई

जांजगीर-चाम्पा-जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम उच्चाभिठ्ठी में पांच दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मैच आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से प्रॉपर्टी कार्ड वितरण कार्यक्रम को किया संबोधित स्वामित्व योजना अंतर्गत किया गया प्रॉपर्टी कार्ड वितरण जिले के हितग्राहियों को मिलेगा स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रॉपर्टी कार्ड कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दिलाई नशा मुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ।

जांजगीर-चांपा 18 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ सहित देश भर में स्वामित्व योजना के तहत वर्चुअल प्रॉपर्टी कार्ड वितरण 18 जनवरी 2025

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy