Explore

Search

July 8, 2026 2:02 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

कोसमन्दा में आज से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन।

जांजगीर चाम्पा–आज  3 से 11 तक कोसमन्दा के चार डबरी पारा में श्री गणेश प्रभु व श्री मति लक्ष्मींन के द्वारा श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन

जिला पंचायत सदस्य के लिए आज 29 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा।

जांजगीर चांपा 30 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला पंचायत

शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

जांजगीर चांपा 30 जनवरी 2025/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर  भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारी के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का प्रशिक्षण आयोजित नाम निर्देशन, मतदान प्रक्रिया, सामग्री वितरण, मतगणना के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जांजगीर-चांपा 27 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की उपस्थिति में आज जिला

छग में आचार संहिता के बीच गणतंत्र दिवस समारोह, स्कूलों में रिपब्लिक डे को लेकर गाइडलाइन जारी।

रायपुर:-इस बार गणतंत्र दिवस का आयोजन आचार संहिता के साये में होगा। लिहाजा गणतंत्र दिवस को लेकर कड़े निर्देश चुनाव आयोग की तरफ से जारी

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन का किया गया अंतिम रिहर्सल सांसद श्री राधेश्याम राठिया होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा।

  जांजगीर-चांपा 24 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने आज शासकीय हाई स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस पर

कोसमंदा गायत्री प्रज्ञा पीठ में 40 दिवसीय। सामूहिक गायत्री महामंत्र जप साधना मकर संक्रांति से प्रारंभ

 रिपोर्टर – दाऊराम राठौर  जांजगीर चांपा – लोक मंगल,विश्व कल्याण,मानव में देवत्व का उदय धरती पे स्वर्ग का अवतरण,सर्वे भवन्तु   सुखिनह ,पंडित श्रीराम शर्मा जी

अपर कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में ली बैठक।

जांजगीर-चांपा 23 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में नवपदस्थ अपर कलेक्टर श्री उज्ज्वल पोरवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह एवं झांकियों की तैयारियों

ट्रेन से कटकर युवक की मौत।

जांजगीर चाम्पा-घटना चाम्पा थाना के अंतर्गत ग्राम कोसमन्दा की है ।मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे के करीब एक युवक की ट्रेन की चपेट

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy