जांजगीर-चांपा, 07 अक्टूबर 2026। जिले में आकस्मिक आपदा के कारण आकाशीय बिजली गिरने से हुई तीन मौतों के मामलों में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम महुदा (ब) निवासी श्री रामभरोस पटेल, श्री तुलसी राम एवं श्री नरेश कुमार खैरवार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हुई थी। इन तीनों प्रकरणों में शासन के प्रावधानों के तहत चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत सहायता राशि में श्री रामभरोस पटेल की पत्नी श्रीमती अंजू पटेल, श्री तुलसी राम की पत्नी श्रीमती दुलार बाई तथा श्री नरेश कुमार खैरवार के पिता श्री रामू खैरवार को चार-चार लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
प्रशासन की इस सहायता से आपदा में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। कुल 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Author: Hasdev Express
Post Views: 33




