Explore

Search

October 9, 2026 3:23 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

“आग की लपटों में जिंदगी की जंग—आरक्षक शैलेंद्र ने बचाई 14 लोगों की जान, IG ने किया सम्मानित”

जांजगीर-चांपा। जिले में आयोजित जिला निरीक्षण एवं पुलिस मितान समागम कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए भीषण आग में फंसे 14 लोगों की जान बचाने वाले आरक्षक शैलेंद्र राठौर को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। आरक्षक के इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य की पुलिस विभाग ने प्रशंसा की है।

घटना 20 अगस्त की रात करीब 2:35 बजे अकलतरा थाना क्षेत्र की है। अंबेडकर चौक स्थित सिसोदिया सुपर मार्केट कॉम्प्लेक्स के भूतल पर संचालित नीरज कलेक्शन कपड़ा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।

रात्रि गश्त के दौरान आरक्षक शैलेंद्र राठौर की नजर बिल्डिंग से उठ रही आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिजली विभाग की बड़ी सीढ़ी की मदद से पहली मंजिल पर फंसे 14 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

आरक्षक शैलेंद्र की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। उनके इस साहसिक कार्य को देखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान मिलने के बाद आरक्षक शैलेंद्र राठौर के परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। परिजनों ने इसे उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy