जांजगीर चाम्पा- गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम जर्वे में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह सीसी रोड निर्माण जिला पंचायत के 15वें वित्त एवं योजना आयोग मद से स्वीकृत ₹5 लाख की राशि से किया जाएगा।
प्रस्तावित सीसी रोड का निर्माण श्रवण साहू के घर से बंशी केवट के घर की ओर किया जाएगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांव की सड़क व्यवस्था में भी सुधार होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौर, सरपंच श्रीमती उत्तरा कश्यप, कमल कश्यप, सचिव द्वारिका यादव, उपसरपंच योगेश कश्यप, शालिनी महंत, भीष्म गिर गोस्वामी, ईश्वरी सिदार, सरोज कश्यप, संतोषी सूर्यवंशी, पूर्णिमा साहू, रामकुमारी कश्यप, राजकुमारी कश्यप, सुनीता कश्यप, महेश कश्यप, संजय यादव, बद्रिका कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, रविकला कश्यप, शांतिबाई कश्यप, सुशीला कश्यप, राजकुमार कश्यप, व्यास नारायण टंडन, चेतन साव सहित रोजगार सहायिका रामबाई कश्यप एवं कोटवार अलख दास उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला कमांडो, मितानिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।




