जांजगीर-चांपा, 02 अक्टूबर 2026। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सुकली में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30.6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,060 बताई गई है, जब्त की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम सुकली में कार्रवाई के लिए टीम रवाना की गई। मौके पर मधुलता दरवेश (35 वर्ष), निवासी ग्राम सुकली, जांजगीर को एक बोरी में अलग-अलग झिल्लियों में रखी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब को 326 नग झिल्लियों में भरा हुआ बताया गया है।
आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. उल्लंडन यॉर्क एवं CSP सिटी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, महिला आरक्षक रेखा यादव एवं आरक्षक दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही।




