Explore

Search

October 9, 2026 3:22 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

उमा राजेंद्र राठौर के नेतृत्व में सिवनी में भव्य तीज मिलन उत्सव। उमा राजेंद्र राठौर के नेतृत्व में सिवनी में भव्य तीज मिलन उत्सव। हजारों रंगों से सजा तीज का उत्सव, मातृशक्ति की उमड़ी भीड़ ने बढ़ाई समारोह की गरिमा।


सिवनी। ग्राम पंचायत सिवनी के बजरंग चौक में जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर के नेतृत्व एवं आयोजन में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित इस कार्यक्रम में सिवनी सहित जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें शामिल हुईं।


कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग की डीएसपी श्रीमती योगिता खापर्डे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजनकर्ता एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बलौदा के सभापति श्री चूड़ामणि राठौर, ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच श्रीमती कृष्णकुमारी गोंड, डॉ. संतोष यादव प्रतिनिधि डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, श्री गोविंद राठौर, उपसरपंच ग्राम पंचायत सिवनी, युवा नेता श्री राजेंद्र राठौर सहित महिला पंचगण उपस्थित रहे।
मातृशक्ति के सम्मान और संस्कृति को समर्पित रहा आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ मां पार्वती एवं भगवान हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका तथा महिला समूहों की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने अपने संबोधन और गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने उपस्थित माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
चूड़ामणि राठौर ने सुनाई शिव-पार्वती की महिमा
जनपद पंचायत बलौदा के सभापति श्री चूड़ामणि राठौर ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की महिमा का वर्णन करते हुए तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं।
डॉ. संतोष यादव ने मातृशक्ति को त्याग, धर्मनिष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके योगदान को नमन किया तथा तीज पर्व की बधाई दी।
डीएसपी योगिता खापर्डे ने दिया साइबर अपराध से बचने का संदेश
मुख्य अतिथि डीएसपी श्रीमती योगिता खापर्डे ने उपस्थित महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, ओटीपी, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों से बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही उन्होंने महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर कानून की मदद लेने की बात कही।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
तीज मिलन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा।
आयोजन में उपस्थित सभी माताओं एवं बहनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पंचायत सिवनी के सचिव श्री राधेश्याम पाटले ने किया।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर के नेतृत्व में आयोजित यह तीज मिलन समारोह सामाजिक समरसता, महिला सम्मान और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण का सुंदर संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy