Explore

Search

October 9, 2026 3:22 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

कोसमन्दा हायर सेकेंडरी स्कूल में भौतिक विषय के अध्यापन के लिए व्याख्याता की आवश्यकता।

कोसमन्दा(चाम्पा)- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोसमन्दा में भौतिक विषय के अध्यापन हेतु मानदेय के आधार पर व्याख्याता की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत प्रतिदिन 2 कालखंड (पीरियड) अध्यापन कराया जाएगा तथा प्रत्येक कालखंड के लिए ₹200 मानदेय डीएमएफ (DMF) फंड से दिया जाएगा।

इस पद के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। नियुक्त व्याख्याता को निर्धारित कालखंड के अनुसार ही अध्यापन कार्य करना होगा। विद्यालय के प्राचार्य चौहान सर ने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी अंतिम तिथि 10/09/2026 तक अपना आवश्यक दस्तावेज लेकर प्राचार्या कक्ष में उपस्थित होवे।

प्राचार्यों को जारी निर्देश के अनुसार, जिन विद्यालयों में रिक्त व्याख्याता पदों के विरुद्ध ₹200 प्रति पीरियड के मानदेय पर व्याख्याता रखने की अनुमति दी गई है, वहां स्वीकृत पीरियड के अनुसार ही अध्यापन कार्य लिया जाएगा। यदि किसी व्याख्याता के लिए 2 पीरियड स्वीकृत हैं तो उनसे 2 ही पीरियड तथा 4 पीरियड स्वीकृत होने पर 4 ही पीरियड अध्यापन कराया जाएगा।

स्वीकृत पीरियड के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार का कार्य संबंधित व्याख्याता से नहीं लिया जाएगा। निर्धारित अध्यापन कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य लेने पर उस अवधि की मानदेय राशि देय नहीं होगी।

विद्यालय में नियुक्त व्याख्याताओं से नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और विद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

आवश्यक योग्यता: संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री
विषय: भौतिक
अध्यापन: प्रतिदिन 2 कालखंड
मानदेय: ₹200 प्रति पीरियड
फंड: डीएमएफ (DMF)

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy