Explore

Search

July 8, 2026 9:36 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

जांजगीर-चांपा, 8 जुलाई 2026। अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू (32 वर्ष), निवासी संजय नगर, अकलतरा जबरन घर में घुस गया, दरवाजा बंद कर महिला के साथ अशोभनीय हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 333, 74, 351(3) एवं 127(2) के तहत मामला कायम किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई अशोक कश्यप एवं पीएसआई दिव्या कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy