Explore

Search

July 7, 2026 9:27 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका पहुँचे जांजगीर-चांपा आईजी, कलेक्टर और एसपी ने किया आत्मीय स्वागत।

जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका आज सर्किट हाउस जांजगीर पहुँचे। यहां आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल ने भी स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी स्क्वा. लीडर श्री निशांत कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम उपस्थित रहे।  

Screenshot

     मंगलवार 18 मार्च को प्रातः 9.25 बजे महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका सर्किट हाउस, जांजगीर से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचेगे। महामहिम राज्यपाल एक पेड़ मॉं के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। महामहिम राज्यपाल प्रातः 11 बजे केंद्रीय योजनाओं का अवलोकन करने के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत वे 12.45 बजे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy