Explore

Search

July 7, 2026 11:36 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

स्वच्छ बेदाग छवि, निर्णय लेने की क्षमता विरोधियों पर पड़ रही है भारी।

 

संजयरत्नाकर को मिल रहा अपार समर्थन।

जांजगीर चाम्पा–त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण समपन्न होने बाद शेष बचे क्षेत्रों के चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोसमन्दा में सरपंच पद अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित होने के बाद से ही वर्तमान जनपद सदस्य संजय रत्नाकर एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में नजर आने लगे थे।अपने बेदाग छवि कुशलनेतृत्व , लोगो के सहयोग की भावना उन्हें अन्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ रही है।

ग्रामीणों का मत सरपंच नही अध्यक्ष चुनना है।
कोसमन्दा के ग्रामीणों का कहना है कि आगामी पांच वर्ष में ग्राम  पंचायत कोसमन्दा नगरपंचायत बन जाएगी। इसलिए कमजोर प्रत्याशी व डमी प्रत्याशी को मन से उतार चुके है। उनके जेहन में संजयरत्नाकर मजबूत व सशक्त उम्मीदवार है उनको जिताने का मन बना लिया है। रैली में भारी भीड़ भी यही दर्शाती है
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy