Explore

Search

July 8, 2026 4:37 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

अपर कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में ली बैठक।

जांजगीर-चांपा 23 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में नवपदस्थ अपर कलेक्टर श्री उज्ज्वल पोरवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह एवं झांकियों की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने मुख्य समारोह के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मुख्य मंच की सजावट, ध्वजारोहण, हर्ष फायर, परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, गुब्बारों की व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री पोरवाल ने कहा कि 26 जनवरी को मुख्य समारोह में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें जिले की उपलब्धियों और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy