Explore

Search

July 8, 2026 10:40 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात 183 करोड़ रूपए से अधिक विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

जांजगीर-चांपा 5 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा जिले में कुल 183.41 करोड़ रूपए की लागत के 285 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन एवं 65.02 करोड़ के 173 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकापर्ण –
     प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 28.17 करोड़ रूपए की लागत से 21 कार्य, सीजीएमएससी के 7.56 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 19.41 करोड़ रूपए की लागत से 114 कार्य, कार्य अभि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 2.86 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 1.19 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 2.32 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 0.47 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.62 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ 1 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.68 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 2 काय एवं कृषि उपज मंडी समिति चांपा  0.13 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।
118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन –
     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 8.16 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य,  जल संसाधन संभाग जांजगीर के 31.06 करोड़ रूपए की लागत से 14 कार्य, नगर पंचायत राहौद के 26.19 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, सीजीएमएससी के 16.63 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, कार्य. अभि. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 9.14 करोड़ रूपए की लागत से 11 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 6 करोड़ रूपए की लागत से 3 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 4.31 करोड़ रूपए की लागत से 12 कार्य, नगर पालिका परिषद चांपा 5.82 करोड़ रूपए की लागत से 5 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 1.63 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पंचायत पामगढ़ 2.04 करोड़ रूपए की लागत से 13 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 1.54 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.70 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ के 0.56 करोड़ रूपए की लागत से 3 कार्य, नगर पंचायत नरियरा में 1.15 करोड़ रूपए की लागत से 7 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.29 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, नगर पंचायत सारागांव 0.20 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा के 2.26 करोड़ रूपए की लागत से 16 कार्य, महिला एवं बाल विकास के 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य एवं कृषि उपज मंडी चांपा समिति के 0.12 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा

 

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy