Explore

Search

March 12, 2026 1:22 am

7k network

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित जिला प्रवास की तैयारियों संबंध में कलेक्टर ने बैठक ली।

जांजगीर-चांपा@– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 29 दिसम्बर को जिला प्रवास प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों दायित्व सौंपे। कलेक्टर ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था, मुख्य मंच, बेरीकेडिंग, बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय, सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy