Explore

Search

April 30, 2026 6:17 pm

7k network

जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

जांजगीर-चांपा 28 नवम्बर 2024/  कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत भैंसों, चंडीपारा, कोनारगढ़, मुलमुला दौरा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण एवं निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
श्री रावटे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब और बेघर परिवारों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराना है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आवास हितग्राहियों से कहा कि किश्त आने के बाद आवास निर्माण का कार्य अविलंब शुरू करने कहा।
इसके अलावा, उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जलापूर्ति, और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की सलाह दी। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री मणिशंकर कौशिक सहित जनपद पंचायत अधिकारी उपस्थित थे

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy