
जांजगीर चाम्पा @-चाम्पा से लगे ग्राम पंचायत कोसमन्दा में शासकीय भूमि पर लगे धान की फसल को रा.नि.म. चाम्पा द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसमन्दा निवासी राजकुमार सूर्यवंशी पिता पंच राम सूर्यवंशी द्वारा शासकीय भूमि खसरा न. 892 में से 0.506 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर धान की फसल लगाया हुआ था।जिसकी शिकायत होने पर मोके पर तहसीलदार चाम्पा साहू जी,नायाब तहसीलदार गुप्ता जी, आ.आई.,नीलकंठ पटेल पटवारी,ग्राम सरपंच गजाधर कौशिक, कोटवार बृज लाल सहिस,कोटवार रथराम,दिनेश राठौर पंच, परमेश्वर पंच, संजय यादव पंच, ओमकार कश्यप पंच,चन्द्रिका प्रधान पंच पहुंचे शिकायत सही पाये जाने पर उक्त भूमि पर लगी फसल को जब्ती बना सरपंच को सुपुर्द किया गया है।
पांच वर्ष पहले भी जब्त किया जा चुका है फसल
पांच वर्ष पहले भी इसी जगह पर सैकड़ो एकड़ भूमि पर कब्जा कर लोग धान की फसल ले रहे थे जिसे तत्कालीन सरपंच व रा.नि. म.चाम्पा द्वारा जब्त कर शासकीय भूमि को मुक्त कराया था।समय गुजरने के बाद पुनः ग्रामीण उस जमीन पर कब्जा कर रहे है
Author: Hasdev Express
Post Views: 129




