जांजगीर चाम्पा@– 05 नवम्बर को राज्योत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इनमें दोपहर 01 बजे से सायं 04 बजे तक शालेय छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सायं 4 बजे मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत द्वारा राज्योत्सव और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। रात्रि 6 बजे लोक झंकार (छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था) खिलेश्वरी साहू गुढ़ियारी रायपुर द्वारा एवं रात्रि 8 बजे से लोकरंजनी (लोक कला सांस्कृतिक समिति की प्रस्तुति) डॉ पुरूषोत्तम चन्द्राकर रायपुर द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
Author: Hasdev Express
Post Views: 132




