सभापति ने किया ग्राम सिवनी में पौधारोपण

जांजगीर-चाम्पा- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बलौदा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिवनी में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर विशिष्ट तिथि चूड़ामंड़ी राठौर सभापति जनपद पंचायत बलौदा मौजूद रहे। श्रीमती राठौर ने सिवनी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न फल एवं वृक्षदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभापति श्रीमती राठौर ने कहा कि वृक्ष लगाना बहुत अनिवार्य है आने वाले समय में हमें इसकी अति अत्यंत आवश्यक होने वाली है पर्यावरण की शुद्धता के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि वह वृक्ष बड़ा होकर हमें शुद्ध हवा फल प्रदान कर सके। इस दौरान… सरपंच श्रीमती कृष्णा कुमारी शिव सिदार ,आशीष राठौर, मनोज राठौर ,पवन राठौर ,पवित्र पाल नामदेव, अनिकेत पांडेय, उमेश बरेठ, महेंद्र गोस्वामी ,महेंद्र यादव, पवन सिदार, हीरा देवांगन ,इन सब पंचायत प्रतिनिधियों की नेतृत्व में पौधारोपण का कार्य संपन्न हुआ एवं ग्राम पंचायत द्वारा पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई ताकि पौधे की सुरक्षा हो सके।




