Explore

Search

March 7, 2026 4:40 am

7k network

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंगेली से पकड़कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ पुलिस ने अनाचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को जिला मुंगेली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कोमल प्रसाद (29 वर्ष) निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली के खिलाफ थाना पामगढ़ में दिनांक 18 फरवरी 2026 को अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया गया था।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार उसका दैहिक शोषण किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पामगढ़ पुलिस ने सायबर तकनीकी की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उसे जिला मुंगेली से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, रावघवेंद्र और भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy