Explore

Search

March 7, 2026 4:39 am

7k network

जंगली हाथी के हमले से धान खरीदी केंद्र प्रभारी की मौत

कोरबा। जिले के कुदमुरा धान खरीदी केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन जंगली हाथी के हमले में धान खरीदी केंद्र प्रभारी राजेश कुमार सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की कमी के कारण प्रभारी राजेश कुमार सिंह धान खरीदी केंद्र में ही रुके हुए थे। देर रात करीब 2 बजे एक जंगली हाथी खरीदी केंद्र परिसर में पहुंच गया। अचानक हुए हमले में हाथी ने राजेश कुमार सिंह को पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।

फिलहाल वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy