Explore

Search

March 7, 2026 4:40 am

7k network

चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

जांजगीर-चांपा: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन चांपा के ओवरब्रिज के नीचे से दो विधि से संघर्षरत बालकों को 6.874 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,43,700 आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया।

CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में, समक्ष गवाहों की उपस्थिति में NDPS एक्ट के तहत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

दोनों के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 82/26 पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक गौरीशंकर राय सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy