Explore

Search

March 7, 2026 4:40 am

7k network

गाड़ी खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार 1,30,000 रुपये की ठगी, दुर्ग से पकड़ा गया आरोपी

जांजगीर-चांपा: वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को सिटी कोतवाली जांजगीर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम:-

वसीम खान पिता मोहम्मद कासिम खान, उम्र 43 वर्ष, निवासी रूमी बाबा मजार के सामने, केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 41, जिला दुर्ग।

🔎 मामले का संक्षिप्त विवरण

मार्च 2023 में प्रार्थी सुखीराम साहू, निवासी केरा रोड भाठापारा, ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ट्रांसपोर्टिंग कार्य करता है और उसे स्वयं के उपयोग हेतु एक सेकंड हैंड चारपहिया वाहन की आवश्यकता थी। मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क करने पर आरोपी ने अपना नाम वसीम खान बताते हुए दुर्ग निवासी होना बताया।

आरोपी ने मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (2022 मॉडल) क्रमांक CG 12 BG 3469 का फोटो भेजकर कीमत ₹5,20,000 बताई तथा बयाना राशि मांगी। प्रार्थी ने अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1,30,000 आरोपी के खाते में ऑनलाइन जमा किए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और वाहन बिक्री नहीं किया।

रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🛑 पुलिस कार्रवाई

विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश में पूर्व में दुर्ग में दबिश दी गई, किंतु वह लगातार फरार था। साइबर तकनीक की मदद से आरोपी के दुर्ग में होने की सूचना मिली।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी से कार बिक्री के नाम पर ₹1,30,000 ऑनलाइन प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👮‍♂️ सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, साइबर थाना से आरक्षक रोहित कहरा एवं शाहबाज खान का विशेष योगदान

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy