कोसमंदा (चांपा)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा में अध्ययनरत कुल 38 विद्यार्थियों का MBU (15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) अपडेट लंबित पाया गया है। विद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हैं।
सूची के अनुसार सबसे अधिक 21 विद्यार्थी कक्षा 9वीं, 7 विद्यार्थी कक्षा 10वीं, 9 विद्यार्थी कक्षा 11वीं तथा 1 विद्यार्थी कक्षा 12वीं के हैं। सभी विद्यार्थियों का MBU स्टेटस “Pending (Age 15 and above)” दर्शाया गया है।
विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अपील की है कि वे 28/02/2026 को 12:30बजे बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर MBU अपडेट की प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि भविष्य में छात्रवृत्ति, परीक्षा फॉर्म एवं अन्य शासकीय योजनाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर अपडेट नहीं कराने पर शासकीय कार्यों में बाधा आ सकती है।
👉 विद्यार्थियों की विस्तृत सूची विद्यालय सूचना पटल पर चस्पा की गई है।




