सिवनी (चाम्पा)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में कथित बदलाव के विरोध में कांग्रेस सिवनी मंडल द्वारा “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष ठा. गुलज़ार सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रतिनिधि, समाजसेवी धीरेंद्र वाजपेयी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जांजगीर भगवान दास गढ़ेवाल, सुनील साधवानी, ब्लॉक प्रतिनिधि बम्हनीडीह रविंद्र शर्मा, कोसमन्दा सरपंच संजय रत्नाकर, डॉ. संतोष यादव (डॉ. महंत प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग), पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बलौदा नम्रता राघवेंद्र नामदेव, सिवनी सरपंच, गौतम राठौर, शशि दीपक बरेठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी तथा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव कर इसे बंद करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी के नाम पर इस योजना की शुरुआत की थी।
वहीं डॉ. संतोष यादव ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पहले जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन और कलेक्टर घेराव किया गया था, अब गांव-गांव जनचौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

धीरेंद्र वाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजना में बदलाव किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है।

ठा. गुलज़ार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी रही है और जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ती रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में मनरेगा की लगभग 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार से आती थी, जबकि वर्तमान में यह घटाकर लगभग 60 प्रतिशत किए जाने की बात कही जा रही है, जिससे राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए योजना संचालित करना कठिन हो सकता है।

अंत में मंडल प्रभारी सिवनी गुडेश्वर यादव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




