थाना अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा चोरी की गई इक्को कार का उपयोग बिलासपुर के ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों रुपये की लूट की वारदात में किया गया था।
📌 क्या है मामला
प्रार्थी दुष्यंत, निवासी ग्राम अमलीपाली, थाना अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16-17 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों ने उनकी इक्को कार (CG 13 N 0999) चोरी कर ली।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
🔎 जांच में हुआ बड़ा खुलासा
जांच के दौरान पता चला कि चोरी की उक्त कार का उपयोग थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर में दर्ज लूट के मामले में किया गया।
आरोपियों ने बिलासपुर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में सोना-चांदी और नगदी की बड़ी लूट को अंजाम दिया था।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले अंबिकापुर से एक मोटरसाइकिल चोरी की और बाद में अमलीपाली से इक्को कार चोरी कर दोनों वाहनों से लूट की योजना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें बिलासपुर पुलिस ने जप्त किया।
🌐 अंतर्राज्यीय कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
तकनीकी जांच में चोरी हुई इक्को कार के इंजन और चेसिस नंबर का मिलान लूट में प्रयुक्त वाहन से किया गया, जो मेल खाया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
👮 गिरफ्तार आरोपी
विजय लाम्बा (52 वर्ष) — ओम विहार, उत्तम नगर, द्वारका, उत्तर दिल्ली
विनोद उर्फ बिनू प्रजापति (33 वर्ष) — जमुना कालरी, अनूपपुर (मप्र)
करीम खान (23 वर्ष) — बरेली (उप्र)
इरफान अली — झलमला (टिकरीपारा), थाना सीपत, बिलासपुर
मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित गुङवा — गौतम बुद्ध नगर (उप्र)
⚖️ कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।
⭐ सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




