Explore

Search

March 7, 2026 9:27 am

7k network

शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार — फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 21 फरवरी 2026

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले फरार आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार मामले में नाबालिग बालिका को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की रिपोर्ट पर 15 अक्टूबर 2025 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 486/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

सायबर तकनीकी की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पंजाब से उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिग को भगा ले जाना तथा शादी का झांसा देकर अनाचार करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी रवि यादव (20 वर्ष) निवासी दर्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) 2012 की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उप निरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक उमेश दिवाकर, महिला आरक्षक सविता पटेल सहित थाना पामगढ़ टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy