Explore

Search

March 7, 2026 4:38 am

7k network

साप्ताहिक जनदर्शन सोमवार की जगह मंगलवार को

जांजगीर-चांपा 20 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशन के परिपालन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा की बैठक सोमवार को प्रातः 10 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी तथा प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनदर्शन अब मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में  आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रत्येक मंगलवार तथा बुधवार को कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं आम जनता से भेंट हेतु निर्धारित समय को कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित करेगें एवं आमजनों की समस्याओं का समाधान व कार्यालयीन लंबित प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy