जांजगीर चाम्पा-थाना सारागांव पुलिस ने बाराती में नाचने की बात पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी नरेंद्र यादव (19 वर्ष), निवासी बोरसी पामगढ़ को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी अपने साथियों के साथ 10 फरवरी 2026 को ग्राम अफरीद में बारात के दौरान विवाद के बाद गौरव बरेठ और सागर बरेठ पर चाकू से हमला कर फरार हो गया था।
इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
इस सफल कार्रवाई में थाना सारागांव पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Hasdev Express
Post Views: 117




