Explore

Search

March 7, 2026 9:28 am

7k network

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गाली-गलौच व मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार — थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले में जेसीबी क्रमांक CG 11 BP 7486 एवं मोटर साइकिल पल्सर क्रमांक CG 11 BR 5538 जप्त

आरोपीगण के नाम:

  1. धर्मेन्द्र कुमार कश्यप, पिता सोनाउ राम कश्यप, उम्र 42 वर्ष
  2. सुरेन्द्र कुमार कश्यप, पिता सोनाउ राम कश्यप, उम्र 36 वर्ष
    निवासी: कुरियारी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण:
नायब तहसीलदार शिवरीनारायण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम दुरपा स्थित लंकेटर तालाब में जेसीबी के माध्यम से अवैध खुदाई कर कबीर इंटरप्राइजेस की भूमि पर मिट्टी डाली जा रही थी। सूचना पर ग्राम कोटवार के माध्यम से जांच कराई गई तथा जेसीबी का कार्य रुकवाया गया। जेसीबी को थाना लाते समय चालक सुरेन्द्र कुमार कश्यप एवं मालिक धर्मेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा अश्लील गाली-गलौच करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई और अभद्र व्यवहार किया गया।

रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 64/2026 के तहत धारा 296, 221, 121(1), 132, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपियों धर्मेन्द्र कुमार कश्यप एवं सुरेन्द्र कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि कपिल राम साहू, रामप्रसाद बघेल, आरक्षक प्रवीण साहू, टुकेश्वर डडसेना, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy