Explore

Search

March 7, 2026 9:27 am

7k network

शिवरीनारायण में हत्या का खुलासा — फरार आरोपी और बालक पकड़े गए, तालाब में मिली थी युवक की लाश

Hasdev Express

जांजगीर–चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शिवरीनारायण पुलिस की सक्रियता से फरार आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल 02 आरोपी एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार/पकड़ा जा चुका है।

नाम आरोपी – कोमल कर्ष, पिता किशन कर्ष, उम्र 23 वर्ष, निवासी धरदेई, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर–चांपा।

घटना का विवरण

मृतक राहुल चौहान, निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था। वहां अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। दिनांक 11.02.2026 को सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग जांच पंचनामा के बाद हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोमल कर्ष और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल चौहान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करना और शव को छुपाने की नीयत से तालाब में फेंकना स्वीकार किया। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), उप निरीक्षक सत्यम चौहान (प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद) सहित थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy