Explore

Search

March 7, 2026 9:29 am

7k network

बाराती में नाच को लेकर खूनी झगड़ा — चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी दबोचा गया

 

जांजगीर चाम्पा-जिले के थाना सारागांव क्षेत्र में बारात के दौरान नाचने की बात को लेकर हुए चाकूबाजी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 01 फरार आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया गया है। इस प्रकरण में पूर्व में ही 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – सोमवीर उर्फ सुमबीर यादव, पिता अशोक यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बोरसी पामगढ़। आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1), 191(2), 191(3), 296, 351(3) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

मामले का विवरण

दिनांक 10.02.2026 की शाम आहत गौरव बरेठ अपने दोस्तों के साथ ग्राम अफरीद में एक बारात में शामिल होने गया था। उसी दौरान ग्राम बोरसी पामगढ़ से आई दूसरी बारात के लोगों के साथ नाचने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बोरसी पक्ष के लोगों ने मना करने के बावजूद विवाद बढ़ा दिया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से गौरव बरेठ और उसके साथी सागर बरेठ पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अधिकारी के साथ घटनास्थल अफरीद अमहापारा पहुंचकर निरीक्षण किया। बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती घायल गौरव बरेठ का कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष मृत्युकालिक कथन भी कराया गया।

इस मामले में आरोपी अमर यादव और अमीर यादव, दोनों निवासी ग्राम बोरसी, को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। फरार आरोपी सोमवीर उर्फ सुमबीर यादव और एक विधि से संघर्षरत बालक की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक दीपक ठाकुर एवं दुर्गेश का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy