Explore

Search

March 7, 2026 9:28 am

7k network

थाना पामगढ़ पुलिस की अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा–थाना पामगढ़ पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड कार्यवाही में बिक्री हेतु परिवहन की जा रही 108 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

सुग्रीव गोंड, पिता बाबूलाल गोंड, उम्र 19 वर्ष

जितेंद्र गोंड, पिता भूरेलाल गोंड, उम्र 25 वर्ष

दोनों निवासी – सेमरिया, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 108 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹21,600) एवं परिवहन में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल बरामद कर अपराध क्रमांक दर्ज करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

सराहनीय योगदान:

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, राघवेंद्र लहरे, सरोज ओग्रे एवं विनोद मनहर का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy