Explore

Search

March 7, 2026 9:28 am

7k network

मेला परिसर में आतंक फैलाने की कोशिश नाकाम, दो आरोपी जेल भेजे गए।

जांजगीर चाम्पा–मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, जिलेजांजगीर के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम हाई स्कूल मैदान स्थित मेला ग्राउंड में पेट्रोलिंग कर रही थी।

पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर मेले में आए लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरुण उर्फ सागर बंजारे (24 वर्ष) निवासी खड़पड़ी पारा जांजगीर तथा रितेश राठौर (19 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 21 खड़पड़ी पारा जांजगीर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के कब्जे से दो धारदार हथियार जब्त कर उनके विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर तथा आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत और दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy