
जांजगीर-चाम्पा-शक्ति के ग्राम पंचायत नगरदा में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान का आयोजन किया गया। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की कथा सुनने जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर पहुँची। सर्वप्रथम श्रीमती राठौर ने व्यास पीठ का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की उपस्थित भागवत सुन रहे श्रद्धालुओं को उन्होंने कहा कि भागवत, रामायण, शिव पुराण जैसे भक्ति आयोजनो से पूरा गांव भक्ति में हो जाता है और गांव के गलियों में भक्ति की धारा बहने लगती है इस भक्ति की धारा से हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और हमें धर्म के मार्ग पर चलने की सीख भी मिलती हैं, आपके गांव नगरदा में पूरे नौ दिनों तक कथा व्यास पीठ पर विराजमान पं. रामकृष्णदास शास्त्री द्वारा भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का सुनाया गया जो किसी अमृत पान से कम नहीं उन्होंने आगे कहा कि गांव में इस तरह की भक्ति का आयोजन हमेशा होना चाहिए ताकि हमारे भावी पीढ़ी को पुण्य का लाभ मिले। भागवत कथा के दौरान सभापति उमा राजेन्द्र राठौर समिति सहित कथा सुन रहे लोगों को कंबल वितरण किया गया।
—




