सिवनी (चांपा)।
जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जांजगीर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सिवनी (चांपा) में चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन कर आमजन को सुरक्षित आवागमन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान चांपा थाना प्रभारी एवं नगर निरीक्षक अशोक वैष्णव अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को वाहन चलाते समय नशा न करने, हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, तीन सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने की सख्त सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
इस अवसर पर सिवनी ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि शिव सिदार, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि डॉ. संतोष यादव, रामाधीन राठौर, वार्ड पंच उमेश बरेठ, अनिकेत पाण्डेय, हरिहर पाण्डेय, दीपक यादव, रितेश वैष्णव, उप सरपंच गोविंद राठौर, ग्राम पंचायत के सभी वार्ड पंचगण, चांपा थाना का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नुक्कड़ सभा के माध्यम से पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।




