
जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सारागांव द्वारा ग्राम कमरीद में रजत महोत्सव शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समय पर बिजली बिल भुगतान करने वाले, बिजली की बचत एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं तथा सोलर पैनल अपनाने वाले एकल व्यक्ति कनेक्शनधारी, गैर घरेलू उपभोक्ता एवं कृषक जीवन ज्योति उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में सभी चयनित उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धीरेन्द्र सिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सारागांव उपस्थित रहे। वहीं राजकुमार धीरही (सरपंच प्रतिनिधि) एवं सहायक अभियंता अंकित सोनी विशिष्ट रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर सहायक अभियंता अंकित सोनी ने कहा कि “आज की गई बिजली बचत, कल की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करती है। यदि सभी उपभोक्ता थोड़ी-सी भी ऊर्जा बचत करें, तो बिजली संबंधी अव्यवस्थाओं से बचा जा सकता है।”
मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सिंह राठौर ने सम्मानित उपभोक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे जागरूक उपभोक्ता समाज के लिए प्रेरणा हैं।
कार्यक्रम का संचालन विद्युत कर्मी योगेंद्र रविशंकर राठौर ने किया। इस अवसर पर फते अनीश, कोमल कांता साहू, रोशन, अनूप सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
साथ ही भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तिहारू यादव, भुनेश्वर कश्यप (भाजयुमो महामंत्री, सारागांव मंडल), कीर्तन गबेल (महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), चंद्रिका चौबे, नरेंद्र कश्यप, योगेंद्र कश्यप, रमेश गबेल, उत्तम कश्यप, मोहन धीवर, छम्मन बरेठ, बद्री पटेल, बरातू कंवर, रामकुमार यादव, ईश्वर गुप्ता, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




