जांजगीर-चांपा — पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खपरीडीह रेत घाट क्षेत्र में दबिश देते हुए पुलिस टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रेत से भरे दो हाईवा वाहनों को पकड़ा। मौके पर ही दोनों हाईवा वाहनों को जप्त कर लिया गया।
प्रकरण में संबंधित हाईवा वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत इस्तगाशा तैयार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन की सख्त चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हनीडीह श्री कृष्णपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।




