जांजगीर चाम्पा–जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण एवं थाना सारागांव पुलिस ने संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सारागांव पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई कर आरोपी हरनारायण कर्ष (46 वर्ष) निवासी मुड़पार, थाना सारागांव के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। वहीं थाना शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी दीनदयाल साहू (35 वर्ष) निवासी डीहपारा खरौद, थाना शिवरीनारायण के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की।
बरामद अवैध शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹4,880 बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव), प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक शंकर जयकिशन, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक प्रवीण साहू एवं नितीन द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




