Explore

Search

March 7, 2026 9:38 am

7k network

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली जांजगीर क्षेत्र से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,350 है, बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम शिव कुमारी सूर्यवंशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, खोखरा, जांजगीर बताया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना कोतवाली जांजगीर की टीम को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खोखरा में दबिश देकर आरोपी महिला को अवैध देशी महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली), प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक जिवंती कुजूर एवं आरक्षक विनोद राठौर की विशेष भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy