Explore

Search

March 7, 2026 8:04 am

7k network

ग्राम उच्चभिठ्ठी में गुरु घासीदास जयंती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

उच्चाभिठ्ठी(सिवनी)-ग्राम उच्चभिठ्ठी में जय सतनाम सेवा समिति के तत्वावधान में 24 जनवरी को गुरु घासीदास जयंती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.वी. वेंचर्स के डायरेक्टर श्री धीरेंद्र वाचपेयी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जिला जांजगीर-चाम्पा एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संतोष यादव, जिला प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, सरजू यादव, लाला साहू, सरपंच श्री महुदा, एवं श्री संत सोनन्त जी, अध्यक्ष सतनामी समाज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम उच्चभिठ्ठी के पंचगण, आयोजक समिति के समस्त सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy