Explore

Search

March 7, 2026 4:40 am

7k network

गणतंत्र दिवस पर जांजगीर-चांपा पुलिस की जनजागरूकता झांकी को द्वितीय स्थान

जांजगीर चाम्पा-गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई जनजागरूकता झांकी ने परेड ग्राउंड, हाई स्कूल मैदान में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रभावशाली प्रस्तुति और सामाजिक संदेशों के कारण झांकी को प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन तथा CSP जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में पहली बार जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग द्वारा यह जनजागरूकता झांकी प्रस्तुत की गई।

इस झांकी के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का सशक्त और प्रभावी प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय द्वारा खूब सराहा गया।

झांकी में दर्शाई गई प्रमुख योजनाएं—

🔹 नारी शक्ति एवं नशा मुक्ति अभियान

झांकी के आगे-पीछे जिले की महिला कमांडो टीम (जांजगीर बाजार पारा, भीमा तालाब, जर्वेच, कोटमीसोनर चांगेरी, अकलतरा साकर, चांपा-कोसमंदा, अमोरा) की सशक्त उपस्थिति देखने को मिली। ये महिला कमांडो गांव-गांव जाकर अवैध शराब बिक्री की सूचना एकत्रित करती हैं और समाज को नशामुक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं।

🔹 ऑपरेशन उपहार

इस अभियान के अंतर्गत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु पुलिस द्वारा निःशुल्क हेलमेट वितरण किया जा रहा है।

🔹 सड़क सुरक्षा मितान योजना

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था दिखाई गई। मानवता की मिसाल पेश करने वाले मददगारों को राहवीर योजना के तहत सम्मानित किए जाने का संदेश भी दिया गया।

🔹 स्वरोजगार योजना (विजय श्री फाउंडेशन)

आदिवासी गोड़ समाज के लोगों को फिनाइल, कार वॉश जैसे उत्पाद निर्माण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से लोग शराब निर्माण छोड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह योजना नशा मुक्ति और आत्मनिर्भर भारत का सशक्त संदेश देती है।

गणतंत्र दिवस समारोह में जांजगीर-चांपा पुलिस की इस जनजागरूकता झांकी को अत्यंत सराहना मिली और प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुलिस विभाग ने जिले को गौरवान्वित किया

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy