Explore

Search

March 7, 2026 8:04 am

7k network

कोसमन्दा में भव्य नाग लीला मड़ई मेला के साथ दस दिवसीय महारास लीला का हुआ समापन

कोसमन्दा (चाम्पा) — कोसमन्दा में आयोजित दस दिवसीय महारास लीला का समापन बुधवार को भव्य नाग लीला मड़ई मेला के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे।

महारास लीला के दौरान बाल समाज रास लीला मंडली के बाल कलाकारों द्वारा भगवान बाँके बिहारी जी के जन्म से लेकर बाल लीलाएँ, कंस वध तथा उग्रसेन राजतिलक तक की मनोहारी लीलाओं का जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिदिन लीला देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती रही, वहीं आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे।

समापन अवसर पर आयोजित मड़ई मेले में भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन में सरपंच संजय रत्नाकार व पुलिस प्रशासन के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गांव के प्रतिभावान छात्रों का किया गया सम्मान।

कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गांव के प्रतिभावान छात्रों को बाल समाज रास लीला मंडली द्वारा मंच से प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रतिनिधि श्री शाश्वत धर दीवान उपस्थित रहे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy