जांजगीर-चाम्पा- बलौदा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जाटा के समलाई चौक में सार्वजनिक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है जो विगत 14 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा महा पुराण का समापन आगामी 22 जनवरी को होगा। जाटा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किये। श्रीमती राठौर सर्वप्रथम व्यास पीठ का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के खुशहाली की कामना किये। उपस्थित कथा रसपान कर रहे श्रद्धालुओं को सभापति राठौर ने कहा कि ग्राम जाटा के मातृ शक्तियों के सहयोग से समलाई चौक में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है, गांव में भागवत कथा के आयोजन होने से पूरा गांव भक्ति में साराबोर हो जाता है और श्री कृष्णा राधे की कृपा से पूरे ग्राम वासियों को इसका पुण्य लाभ मिलता रहता हैं। आप सभी भाइयों-बहनों को व्यास पीठ पर विराजमान श्री श्री 108 श्री पण्डित विजय पाण्डेय द्वारा कथा का अमृत रसपान कराया जा रहा हैं, जो हम सभी के लिये आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है। विदित हो कि 22 जनवरी को गीतापाठ, तुलसी वर्षा, यज्ञ पुणाआहुति, शस्त्रधारा, ब्राह्मण भोज के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का समापन होगा।
—————
*




