
कोसमन्दा (चाम्पा) – कोसमन्दा के श्याम वाटिका (सातबहनीया मंदिर के सामने) में मंगलवार को D.B. वेंचर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच कोसमन्दा क्रिकेट टीम और कमरीद क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर कोसमन्दा क्रिकेट टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तेलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में D.B. वेंचर्स के मालिक धीरेंद्र बाजपेयी के पुत्र परिमल बाजपेयी उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में ग्राम सरपंच संजय रत्नाकर, उपसरपंच अनिल कश्यप तथा जी.डी. प्रधान शामिल हुए।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से खेलने का संदेश दिया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही, जिससे पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा।




